HomeUncategorizedजशपुर में बाढ़ के बीच फंसे चार लोगों का सफल रेस्क्यू

जशपुर में बाढ़ के बीच फंसे चार लोगों का सफल रेस्क्यू

जशपुर– जशपुर जिले के मनोरा और कुनकुरी इलाकों में बाढ़ के पानी में फंसे चार लोगों को बचावकर्मियों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। ये सभी लोग बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए थे, लेकिन डीडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मनोरा में ट्रैक्टर चालक सुरक्षितमनोरा विकासखंड में लावा नदी के उफान पर आने से एक ट्रैक्टर चालक कल दोपहर 3 बजे से फंसा हुआ था। वह ट्रैक्टर समेत नदी पार करने की कोशिश कर रहा था तभी बाढ़ का पानी बढ़ गया और वह बीच में ही फंस गया। हालांकि, आज सुबह बाढ़ का पानी कम होने के बाद ट्रैक्टर चालक खुद पैदल चलकर सुरक्षित बाहर आ गया।

कुनकुरी में तीन मछुआरों का रेस्क्यू कुनकुरी क्षेत्र में ईब नदी में मछली पकड़ने गए तीन लोग कल दोपहर से एक टापू पर फंसे हुए थे। ईब नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण वे टापू पर ही अटक गए थे। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और मोटरबोट की मदद से तीनों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

यह बचाव अभियान जिला प्रशासन और आपदा राहत टीमों के त्वरित और समन्वित प्रयासों का परिणाम रहा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
77 %
2.9kmh
94 %
Sun
31 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
32 °

Most Popular