HomeUncategorizedप्रेम प्रसंग में शादी का झांसा दे युवती का किया शारीरिक शोषण,...

प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा दे युवती का किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का…


जशपुर, 9 अगस्त 2025 – जिले की कोल्हेनझरिया चौकी के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवती से शादी का वादा कर, उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान संकेत साय के रूप में हुई है, जिसने 2021 से युवती का शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर रहा था।


कोल्हेनझरिया पुलिस को पीड़िता ने बताया कि जब संकेत साय 2021 में अपने रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था, तब दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। 28 जुलाई 2021 को संकेत ने शादी का झांसा देकर पहली बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, 9 जून 2024 को वह उसे पत्नी के रूप में अपने घर ले गया।


जुलाई 2024 में संकेत काम करने के लिए केरल और गोवा चला गया, जिसके बाद उसने युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। जब युवती ने उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। जब आरोपी वापस लौटा और युवती ने उससे शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया।
युवती की शिकायत पर, कोल्हेनझरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संकेत साय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति बहुत संवेदनशील है। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की, जिसमें चौकी प्रभारी टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक दुर्योधन सिंह, भागेश्वर पैंकरा, जयप्रताप एक्का और अशोक भगत शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
56 %
2.2kmh
49 %
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular