HomeUncategorizedजशपुर प्रवास के दौरान अपर मुख्य सचिव ,गृह जेल ( छ. ग)...

जशपुर प्रवास के दौरान अपर मुख्य सचिव ,गृह जेल ( छ. ग) श्री मनोज पिंगुआ ने किया, थाना सिटी कोतवाली का भ्रमण कर,निरीक्षण…..


जशपुर, 10 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं जेल) श्री मनोज पिंगुआ (आईएएस) ने आज अपने जशपुर प्रवास के दौरान सिटी कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कामकाज और नई तकनीकों के इस्तेमाल की समीक्षा की।


श्री मनोज पिंगुआ ने थाने में चल रहे डिजिटल कार्यों का जायजा लिया, जिसमें सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) पोर्टल पर दर्ज एफआईआर और अन्य डेटा एंट्री की स्थिति की जांच की गई। उन्होंने ई-साक्ष्य में एंट्री और ई-समन तामीली की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।


अपर मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए बनाए गए ऐप जैसे समाधान, कर्मयोगी और आई-गोट (i got) के उपयोग और उनके इंस्टॉलेशन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन ऐप्स का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें।


समाधान, कर्मयोगी और आई-गोट (i got) ऐप की विशेषताएं:

  • समाधान: इस ऐप की मदद से नागरिक घर बैठे अपनी एफआईआर की प्रगति रिपोर्ट जान सकते हैं।
  • कर्मयोगी व आई-गोट (i got): ये ऐप गुमशुदा व्यक्तियों, अज्ञात शवों की जानकारी और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इनसे किरायेदारों का सत्यापन भी किया जा सकता है।
    निरीक्षण के बाद, श्री पिंगुआ ने सिटी कोतवाली थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को संतोषजनक और बेहतर पाया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग और रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने की सराहना की। इस अवसर पर एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डिप्टी कलेक्टर ओम द्विवेदी, एसडीएम ओंकार यादव और जेल अधीक्षक एस. एल. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
56 %
2.2kmh
49 %
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular