HomeUncategorizedएन ई एस महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने  विश्व हाथी दिवस प्रतियोगिता...

एन ई एस महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने  विश्व हाथी दिवस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, साथ ही लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प…..

वनमंडल कार्यालय, जशपुरनगर द्वारा विश्व हाथी दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता में शासकीय राम भजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष के अनुरूप तिग्गा को प्रथम स्थान हेतु ₹7000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया, बी.कॉम तृतीय वर्ष के कर्मा सन्यासी को द्वितीय स्थान के लिए ₹5000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया, वहीं एम.ए. इतिहास तृतीय सेमेस्टर की छात्रा चांदनी प्रधान को तृतीय स्थान पर ₹3000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार चित्रकला (पोस्टर पेंटिंग) प्रतियोगिता में बी.एससी. तृतीय वर्ष की नेहा यादव को तृतीय स्थान हेतु ₹3000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभयराम बैरागी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं की यह सफलता न केवल महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।


रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गौतम कुमार सूर्यवंशी ने भी सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, परिश्रम और सामाजिक सरोकार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रिंसी कुजूर, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र एलेन एक्का, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष अंजिता कुजूर, डॉ. हरिकेश कुमार, सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी लाइजन मिंज सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु NSPC 2025 कार्यक्रम संपन्न
इसी क्रम में महाविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (NSPC 2025) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अभयराम बैरागी ने युवाओं को पर्यावरणीय गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने और समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।


पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सरगुजा संभागीय संयोजक रामकुमार बुनकर ने छात्रों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण एवं सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी तथा Ecomitram App के माध्यम से प्रतियोगिता पंजीकरण, पर्यावरणीय कार्यों की फोटो अपलोड करने और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
ऑनलाइन मोड में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए निर्धारित गतिविधियों को पूर्ण किया और ऑनलाइन प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।


इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक नन्द कुमार रासेयो स्वयंसेवक होमनाथ सिंह, सचिन कुजूर, कुलदीप लकड़ा, संदीप राम सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
56 %
2.2kmh
49 %
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular