HomeUncategorizedस्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी,जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी...

स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी,जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जशपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ये कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

जशपुर में कर्मचारी रंजीता स्टेडियम के पास धरना दे रहे हैं।आज, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने जशपुर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित में आदेश जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मुख्य मांगों में नियमितीकरण, संविलयन, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, स्वास्थ्य बीमा, अवकाश सुविधा, मेडिकल अवकाश, स्थानांतरण नीति, और नियमित पद में आरक्षण शामिल हैं।

हड़ताल के कारण कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीकाकरण, टीबी-कुष्ठ जांच, पोषण पुनर्वास, भौतिक चिकित्सा, गैर-संचारी रोग नियंत्रण, नवजात शिशु चिकित्सा इकाई, और महामारी नियंत्रण जैसी कई जन हितकारी योजनाएं पूरी तरह से बाधित हो गई हैं।

चार दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल न होने पर कर्मचारियों में रोष है। ऐसा लग रहा है कि सरकार को न सिर्फ कर्मचारियों की, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं है। चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों की अनदेखी करना समझ से परे है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
53 %
1.9kmh
9 %
Wed
18 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular