HomeUncategorizedमुख्यमंत्री की पहल से दुर्योधन राम को मिला नया जीवन, रायपुर में...

मुख्यमंत्री की पहल से दुर्योधन राम को मिला नया जीवन, रायपुर में लगेगा कृत्रिम पैर

जशपुर: सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले दुर्योधन को मिलेगी नई जिंदगीजशपुरनगर, 21 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल ने ग्राम बोकी कारीताला के दुर्योधन राम की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगा दी है।

लगभग 10 साल पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपना दाहिना पैर गंवाने वाले दुर्योधन को अब कृत्रिम पैर मिलेगा, जिसका इलाज रायपुर में होगा।मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले दुर्योधन के लिए यह दुर्घटना एक बड़ा झटका थी। परिवार की जिम्मेदारियों और इलाज के खर्च के बीच वे काफी परेशान थे। उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि उन्हें एक कृत्रिम पैर मिल जाए ताकि वे अपना काम आसानी से कर सकें।

उन्होंने अपनी व्यथा लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने उनके आवेदन पर तुरंत संज्ञान लिया और उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजने का प्रबंध किया। दुर्योधन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री विष्णुदेव साय आम जनता की तकलीफों को अपना समझते हैं और उनका कैंप कार्यालय हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय: स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान केंद्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम लोगों के लिए एक सहारा बन गया है। यहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंदों को तत्काल मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने “स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन” भी शुरू की है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इस पहल के तहत, अब तक 2,856 मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकीय सलाह, दवाइयां, अस्पताल में भर्ती, रेफरल और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह कैंप कार्यालय और हेल्पलाइन आम लोगों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
53 %
1.9kmh
9 %
Wed
18 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular