HomeUncategorized25 साल की युवती, शादी का झांसा दे, भगा ले गई थी...

25 साल की युवती, शादी का झांसा दे, भगा ले गई थी नाबालिक लड़के को तेलंगाना, बनाया शारीरिक संबंध, ढूंढ लाई पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल


जशपुर: जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़के को अगवा करने वाली 25 वर्षीय महिला को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। महिला ने लड़के को बहला-फुसलाकर तेलंगाना ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


यह मामला कोतबा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 31 अगस्त, 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि 25 अगस्त को उसी के गांव की 25 वर्षीय युवती उसके 17 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने सभी संभावित जगहों पर अपने बेटे की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से पता चला कि आरोपी महिला नाबालिग लड़के के साथ तेलंगाना के मेडचल मलकाजगिरी जिले में है।


जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एक टीम का गठन किया, जिसे आरोपी महिला और नाबालिग लड़के को ढूंढने के लिए तेलंगाना भेजा गया। पुलिस टीम ने मेडचल मलकाजगिरी जिले से नाबालिग लड़के को बरामद किया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़के ने बताया कि महिला ने उसे शादी का झांसा देकर तेलंगाना ले गई थी और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद, पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 6 भी जोड़ दी।


आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतबा पुलिस चौकी के प्रभारी बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सनवानी, महिला आरक्षक तुलसी कोसले, आरक्षक बूटा सिंह, अमित साय और प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।25 साल की महिला ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़के का अपहरण किया, जसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
31 %
2.7kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular