HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लाए।अपने संदेश में, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है।

यह हमें सच्चाई, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कामना की है कि देवी दुर्गा की कृपा से छत्तीसगढ़ का हर नागरिक सुखी रहे और राज्य हमेशा विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular