HomeUncategorizedभू माफियाओं पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाली दस्तावेज़ों से मृत...

भू माफियाओं पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाली दस्तावेज़ों से मृत व्यक्ति की ज़मीन हड़पने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ़्तार


जशपुर। जशपुर पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर उसकी कृषि भूमि की पावर ऑफ अटर्नी लेने और उसे बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।


मामले का विवरण:
प्रार्थी महेश राम, पिता स्व. सोमरा राम (निवासी ग्राम गम्हरिया), ने पुलिस अधीक्षक जशपुर और माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कुनकुरी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके पिता स्व. सोमरा राम का निधन वर्ष 2014 में हो गया था, लेकिन भू माफियाओं ने साठगांठ कर फर्जी तरीके से उनकी कृषि भूमि की ऋण पुस्तिका और भू अभिलेख की द्वितीय प्रति बनवा ली थी।


इसके बाद, आरोपी जितेन्द्र कुमार शर्मा, आनंद खलखो, रामलाल, और अघनु राम ने मिलकर वर्ष 2023 में मृत सोमरा राम की ओर से जाली दस्तावेज तैयार कर, ज़मीन की बिक्री के लिए पावर ऑफ अटर्नी (POA) बनवाने का प्रयास किया।


फर्जीवाड़ा ऐसे हुआ:
जांच में यह सामने आया कि भू माफियाओं ने पहले जशपुर उप पंजीयक कार्यालय में POA लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद, 03.11.2023 को उन्होंने कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय में सोमरा राम के नाम का फर्जी आधार कार्ड तैयार किया, जिसमें फोटो आरोपी अघनु राम का लगा था।
आरोपी अघनु राम ही उप पंजीयक कार्यालय में सोमरा राम बनकर पेश हुआ और सोमरा राम के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके आरोपी आनंद खलखो के नाम से जमीन खरीदी-बिक्री हेतु पावर ऑफ अटर्नी दे दी।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ़्तारी:
माननीय न्यायालय के आदेश पर, थाना कुनकुरी में दिनांक 23.09.2025 को आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गहन जांच के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • जितेंद्र कुमार शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी दरबारीटोली, जशपुर।
  • अघनु राम, उम्र 58 वर्ष, निवासी टंगरा टोली, जशपुर।
    दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जालसाजी और कूट रचना कर, मृत व्यक्ति की ज़मीन हड़पने के प्रयास में पुलिस ने दो भू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपी आनंद खलखो और रामलाल की तलाश जारी है और उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular