HomeUncategorizedगणेश विसर्जन जुलूस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों को 32...

गणेश विसर्जन जुलूस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों को 32 लाख रुपए का मुआवजा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवारों को 32 लाख की दी गई आर्थिक सहायता

जशपुरनगर/ 04 अक्टूबर 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 32 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विदित हो कि इस हृदयविदारक घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 अन्य घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

आज प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जुरुडांड में घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुआवजा वितरण के दौरान मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सीदाम, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरिश आरीक, मंडल उपाध्यक्ष बंधर यादव, तहसीलदार महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा अन्य तहसील स्टाफ सहित सरपंच और ग्रामवासी मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
59 %
2.6kmh
0 %
Thu
17 °
Fri
28 °
Sat
28 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular