HomeUncategorizedझारखंड से अवैध धान लाते एक पिकअप और ऑटो जब्त, 54 क्विंटल...

झारखंड से अवैध धान लाते एक पिकअप और ऑटो जब्त, 54 क्विंटल धान बरामद


जशपुर/लोदाम। छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी शुरू होते ही सीमावर्ती राज्यों जैसे झारखंड और उड़ीसा से अवैध रूप से धान लाकर राज्य में खपाने की कोशिश करने वाले धान कोचियों पर जशपुर पुलिस और प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, जशपुर पुलिस ने एक बार फिर लोदाम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से धान ला रहे एक पिकअप और एक ऑटो को पकड़ा है, जिनसे कुल 54 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई धान कोचियों के खिलाफ जशपुर पुलिस की तीन दिनों में दूसरी बड़ी सफलता है, इससे पहले भी पुलिस ने 12 टन 90 क्विंटल अवैध धान सहित एक ट्रक और एक पिकअप को पकड़ा था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने झारखंड व उड़ीसा राज्य से लगे रास्तों पर 24 घंटे नाकाबंदी कर रखी है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। दिनांक 28 नवंबर 2025 को थाना लोदाम पुलिस को अलग-अलग समय पर मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम पोड़ी के रास्ते एक संदिग्ध ऑटो (क्रमांक JH07-D-6538) और तुरी लोदाम के ग्रामीण रास्ते से धान लोड कर एक पिकअप (क्रमांक CG -15-DA-2352) जशपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही लोदाम पुलिस ने त्वरित घेराबंदी की। ग्राम पोड़ी में ऑटो चालक शंकर सिंह (38 वर्ष, निवासी रायडीह, गुमला, झारखंड) को पकड़ा गया, जिसके ऑटो की तलाशी में 14 क्विंटल धान लोड मिला। वहीं, तुरी लोदाम में पकड़े गए पिकअप वाहन के चालक आदित्य सिंह (28 वर्ष, निवासी जामटोली, लोदाम, छत्तीसगढ़) ने बताया कि वाहन उसी के गाँव के बृजमोहन का है। पिकअप में 40 क्विंटल धान की बोरी भरी मिली, जिसे वह गुमला, झारखंड से लेकर आ रहा था। दोनों चालकों से धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।


पुलिस ने कुल 54 क्विंटल अवैध धान सहित दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन जशपुर को सौंप दिया है, जहाँ विधिवत कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अवैध धान की आमद को रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सजग है और यह अभियान जारी रहेगा। इस धरपकड़ में थाना प्रभारी लोदाम, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे और प्रधान आरक्षक प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
29 %
2.7kmh
48 %
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
27 °

Most Popular