HomeUncategorizedजशपुर पुलिस का अवैध धान परिवहन पर बड़ा प्रहार: दो ट्रक और...

जशपुर पुलिस का अवैध धान परिवहन पर बड़ा प्रहार: दो ट्रक और एक पिकअप से 238 क्विंटल धान जब्त!


जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन पर निरंतर निगाह रखे हुए है और लगातार धान कोचियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गत दिनों में सरहदी राज्यों से अनाधिकृत रूप से धान लाने वाले ट्रकों व पिकअप से कुल 800 क्विंटल से अधिक अवैध धान को पकड़कर जिला प्रशासन को सौंपा है। इसी क्रम में दिनांक 04.12.2025 को पुलिस को दो ट्रक और एक पिकअप से कुल 520 बोरी में 238 क्विंटल अवैध धान पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। जब्त धान की कीमत लगभग 5 लाख 01 हजार 400 रुपये बताई जा रही है।


मुखबिर की सूचना पर, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में रात्री पेट्रोलिंग के दौरान बरटोली से एक संदिग्ध ट्रक (क्रमांक JH 07-L -4320) पकड़ा गया, जिसमें 100 क्विंटल धान लोड था। ट्रक ड्राइवर सुखदेव चौहान ने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। इसी प्रकार, थाना कुनकुरी पुलिस ने भी एक संदिग्ध ट्रक (क्रमांक CG 14-MR-6997) को पकड़ा, जिसमें 100 क्विंटल धान लोड था। ड्राइवर जमीर अंसारी भी धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे पुलिस को संदेह है कि धान झारखंड राज्य से लाया जा रहा था। इन दोनों ट्रकों से जब्त धान को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।


इसके अलावा, चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने उड़ीसा राज्य से ग्रामीण रास्ते से होकर छत्तीसगढ़ ला रहे एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 13-AF-1379) से भी 38 क्विंटल धान को पकड़कर जिला प्रशासन के सुपुर्द किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस दीगर राज्यों से अवैध धान परिवहन को लेकर अत्यंत सजग है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जशपुर, कुनकुरी और कोल्हेनझरिया क्षेत्र से अवैध धान परिवहन करते दो ट्रकों व एक पिकअप से 238 क्विंटल धान को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है और पुलिस सरहदी क्षेत्रों पर सतत निगाह रखी हुई है, यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
23.8 ° C
23.8 °
23.8 °
22 %
2.9kmh
23 %
Fri
25 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
26 °

Most Popular