HomeUncategorized​झारखंड का धान छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश विफल, जशपुर पुलिस ने...

​झारखंड का धान छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश विफल, जशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा वाहन


जशपुर। धान खरीदी सीजन के बीच सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जशपुर पुलिस मुस्तैद है। इसी कड़ी में आरा पुलिस चौकी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे अवैध धान से लदे एक वाहन को पकड़ा है।


चेकपोस्ट पर धरे गए तस्कर
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध तरीके से धान की खेप छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी है। इस सूचना पर सक्रिय हुई आरा पुलिस ने घेराबंदी की। जांच के दौरान एक आईसर (Eicher) वाहन, जिसका नंबर JH 16 F 0332 है, को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी धान की बोरियों से पूरी तरह भरी पाई गई।
इन जांबाज पुलिसकर्मियों ने दी दबिश


इस सफल कार्रवाई में पुलिस विभाग के निम्नलिखित जवानों की मुख्य भूमिका रही:प्रधान आरक्षक: विद्यासागर पैंकराआरक्षक: बेलसाजर कुजूर


प्रशासन सख्त
पकड़े गए धान के संबंध में चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और धान को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य राज्यों से अवैध धान लाकर छत्तीसगढ़ की मंडियों में बेचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
53 %
1.9kmh
9 %
Wed
18 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular