HomeUncategorizedजशपुर के मेंडरपाठ में भक्ति का बड़ा आयोजन: 18 जनवरी से शुरू...

जशपुर के मेंडरपाठ में भक्ति का बड़ा आयोजन: 18 जनवरी से शुरू होगा श्रीराम चरित मानस महायज्ञ,परमात्मांनद गिरी जी महाराज सुनाएंगे राम कथा


जशपुर/बगीचा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नागेश्वरनाथ धाम मेंडरपाठ-पंडरापाठ में इस साल भी बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। ब्रह्मलीन संतश्री गहिरा गुरु स्वामी जी महाराज और संतशिरोमणि नागेश्वर स्वामी जी के आशीर्वाद से यहाँ ‘संगीतमय श्रीराम चरित मानस नवाहन परायण ऋषि परंपरा महायज्ञ’ का आयोजन 18 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।


कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत
इस 10 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 18 जनवरी (रविवार) को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी। इसके बाद हर दिन विद्वान संतों द्वारा श्रीराम कथा और मानस पाठ किया जाएगा। इस महायज्ञ के मुख्य कथावाचक पीठाधीश्वर श्री श्री परमात्मांनद गिरी जी महाराज होंगे, जो अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।


बच्चों के लिए होंगे विशेष संस्कार
महायज्ञ के दौरान केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक संस्कार भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें जनेऊ संस्कार (यज्ञोपवित), मुंडन, अन्नप्राशन और बच्चों के लिए विद्या आरंभ संस्कार जैसे कार्यक्रम मुख्य रूप से संपन्न कराए जाएंगे।


कैसा रहेगा रोजाना का कार्यक्रम?
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति ने समय तय कर दिया है:

  • सुबह 5:30 बजे: गुरु की आरती।
  • सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक: हवन, पूजन और मानस पाठ।
  • दोपहर 11:30 से 4:30 बजे तक: संगीत के साथ श्रीराम कथा और सुंदर झांकियां।
  • शाम 5:00 बजे के बाद: आरती, भजन और रात्रि सत्संग।

  • आयोजन समिति ने दिया न्योता
    समस्त सनातन परिवार और ऋषि परंपरा समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस महायज्ञ में पहुँचकर पुण्य के भागी बनें। कार्यक्रम का समापन 27 जनवरी को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
43 %
3.1kmh
12 %
Wed
20 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular