HomeUncategorizedलोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घर में ब्राउन शुगर बेचती महिला गिरफ्तार, 20...

लोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घर में ब्राउन शुगर बेचती महिला गिरफ्तार, 20 हजार का माल बरामद….

जशपुर : लोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साईं टांगरटोली में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए आफरीन खातून, पिता भोला खान, को उसके घर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई के दौरान महिला के पास से कुल 744 मिली ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस पूरी सफल छापेमारी और गिरफ्तारी में लोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक हर्ष वर्धन चौरासे के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम में सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा और आरक्षक राजेश गोप शामिल थे।

वहीं महिला आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिला नव आरक्षक सुष्मिता भगत और लक्ष्मी बाई ने मोर्चा संभाला। इसके साथ ही आरक्षक संजय भूआर्य और पालो राम ने भी इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में अपना विशेष योगदान दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular