HomeUncategorizedएसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा एक्शन :रायगढ़ में पुलिस का 'ऑपरेशन...

एसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा एक्शन :रायगढ़ में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 82 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, 4 ट्रक पुलिस के कब्जे में…

रायगढ़:रायगढ़ जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूंजीपथरा पुलिस ने सामारूमा मेन रोड पर फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी करते हुए अवैध कबाड़ से लदे 4 भारी भरकम ट्रकों को जब्त किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 82 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।मुखबिर की सूचना पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर ट्रकों में अवैध कबाड़ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

पूंजीपथरा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए सामारूमा के पास नाकेबंदी की। जब संदिग्ध ट्रकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनमें लोहे के एंगल, पाइप और भारी मात्रा में टिन लदा मिला।दस्तावेज नहीं दिखा पाए चालक, पुलिस से की उलझने की कोशिश पकड़े गए ट्रकों के चालक परिवहन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

कबाड़ के चोरी का होने के प्रबल संदेह पर जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तो चालकों ने विरोध करने का दुस्साहस भी किया। पुलिस ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।जब्त संपत्ति का विवरण:

कुल जब्त कबाड़: लगभग 80 टन (बाजार मूल्य ₹28.35 लाख)जब्त वाहन: ट्रक क्रमांक CG14D0528, CG04ML3765, CG15AC4339 और AP31TF7866.कुल जब्ती की कीमत: करीब 82 लाख रुपये।इन आरोपियों पर गिरी गाज:पुलिस ने इस मामले में सुल्तान खान (जशपुर), जाकिर मोहम्मद (पूंजीपथरा), महकुल अहमद (बलिया, UP) और रघुबीर यादव (दमोह, MP) को गिरफ्तार किया है। इन पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी की दोटूक चेतावनी: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई आगे भी इसी आक्रामकता के साथ जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular