HomeUncategorizedवाराणसी: श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर संपन्न, 179...

वाराणसी: श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर संपन्न, 179 मरीज हुए लाभान्वित…

अघोरेश्वर भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में उमड़ी भीड़; नेपाल सहित कई राज्यों से पहुंचे रोगी

वाराणसी: पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रधान कार्यालय, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में आज, 08 मार्च 2026 (रविवार) को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानवतावादी पहल के तहत कुल 179 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल थे।

शिविर में आए सभी रोगियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए मरीजइस शिविर की ख्याति केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रही। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में मिर्गी से पीड़ित लोग यहाँ पहुंचे।

विशेष रूप से पड़ोसी देश नेपाल से आए मरीजों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया।नशा मुक्ति और परहेज पर जोरचिकित्सा के साथ-साथ शिविर में उपस्थित वैद्य जी ने मरीजों को जीवनशैली में सुधार के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मरीजों को निर्देश दिया गया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बताए गए परहेज का कड़ाई से पालन करें, ताकि दवाओं का सकारात्मक प्रभाव जल्द दिखाई दे सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular