HomeUncategorizedतालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, बचाने की कोशिश में...

तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत, बचाने की कोशिश में दोनों ने गँवाई जान…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह दुखद हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मासूम बच्चे अपनी माँ के साथ गाँव के ही एक तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान 8 वर्षीय छोटा भाई अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख 11 वर्षीय बड़ी बहन ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चे काल के गाल में समा गए।

​इस घटना के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बहन ने अंतिम समय तक अपने भाई को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular