HomeUncategorizedजशपुर के गम्हरिया आश्रम में मनेगा अघोरेश्वर महाविभूति स्थल का 27वाँ स्थापना...

जशपुर के गम्हरिया आश्रम में मनेगा अघोरेश्वर महाविभूति स्थल का 27वाँ स्थापना दिवस, जुटेगा भक्तों का सैलाब…

जशपुर (छत्तीसगढ़):जशपुर जिले के गम्हरिया स्थित वामदेव नगर अघोरपीठ में आगामी 15 और 16 मार्च को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह अत्यंत श्रद्धा और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय समागम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ जनसेवा के प्रकल्प भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।भक्ति और सेवा का अनूठा संगम कार्यक्रम का शुभारंभ 15 मार्च (रविवार) को सुबह 6:00 बजे ‘सफेद’ एवं श्रमदान के साथ होगा। इसके पश्चात पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी द्वारा मंदिर में विशेष पूजन और अघोराचार्य महाराज श्री की आरती संपन्न की जाएगी।

आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अष्टयाम संकीर्तन का भी शुभारंभ किया जाएगा।मानव सेवा का संकल्प: चिकित्सा शिविर व वस्त्र वितरणअघोर पीठ की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी समाज सेवा को प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान:15 मार्च: सुबह 10:00 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आगाज होगा।

16 मार्च: प्रातः पूजन व आरती के बाद ‘सफलयोनि’ सद्ग्रन्थ का पाठ और लघु गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

विशेष: सोमवार दोपहर 3:30 बजे जरूरतमंदों के बीच संकलित वस्त्रों का वितरण किया जाएगा।समापन और भजन संध्या16 मार्च की शाम आरती के पश्चात भव्य भजन-कीर्तन के साथ इस दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। व्यवस्थापक मंडल (बाबा भगवान राम ट्रस्ट) ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पुनीत अवसर पर गरिमामय उपस्थिति की अपील की है ताकि वे इस आध्यात्मिक उत्सव का लाभ उठा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular