HomeUncategorizedआकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंपा के महिला पंच की...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंपा के महिला पंच की दुखद मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंपा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली (गाज) की चपेट में आने से एक महिला पंच की असामयिक मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चंपा की निर्वाचित पंच जसिंता पैंकरा अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। दोपहर के वक्त जब वह खेत में मिर्ची की फसल लगा रही थीं, उसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज आकाशीय बिजली सीधे उन पर आ गिरी।

​इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से महिला पंच गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सन्ना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular