HomeUncategorizedसोगड़ा आश्रम में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: गाजे-बाजे के साथ निकलेगा...

सोगड़ा आश्रम में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: गाजे-बाजे के साथ निकलेगा माँ भगवती का भव्य डोला

सोगड़ा (जशपुर): वासन्तिक नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोगड़ा आश्रम में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मंगलवार, 24 मार्च 2026 को नवरात्र की सप्तमी तिथि के शुभ अवसर पर ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में माँ कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न की जाएगी।

सप्तमी के इस पुनीत अवसर पर आश्रम में ‘माँ का डोला’ निकालने की परंपरा रही है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शाम 7:00 बजे माँ भगवती को विशेष रूप से सुसज्जित डोले में विराजमान किया जाएगा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि, कीर्तन-भजन और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच यह भव्य डोला मंदिर प्रांगण से प्रस्थान करेगा।

आश्रम की परिक्रमा और महाआरतीयह डोला भगवती मंदिर से निकलकर पूरे आश्रम परिसर की परिक्रमा करेगा। इस दौरान माँ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। परिक्रमा के पश्चात डोला पुनः मंदिर पहुँचेगा, जहाँ माँ कालरात्रि की विशेष आरती और पूजन संपन्न होगा।सप्तमी पूजन का विशेष महत्वसप्तमी तिथि को माँ कालरात्रि की पूजा का आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व माना जाता है।

इस दिन माँ भगवती का मनोहारी और विशेष श्रृंगार किया जाता है। मान्यता है कि इस आयोजन में शामिल होने से भक्तों को सप्तमी पूजन के महात्म्य का विशेष फल प्राप्त होता है। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और प्रशासन व आश्रम प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular