HomeUncategorizedपंडरापाठ साप्ताहिक बाजार की नीलामी संपन्न, भानु प्रसाद यादव ने 1 लाख...

पंडरापाठ साप्ताहिक बाजार की नीलामी संपन्न, भानु प्रसाद यादव ने 1 लाख 6 हजार की उच्चतम बोली लगाकर लिया ठेका…..


जशपुर, बगीचा: जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरापाठ के साप्ताहिक बाजार की नीलामी प्रक्रिया आज ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुई। इस नीलामी में स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते सरकारी बोली 39,000 रुपये से शुरू होकर सीधे 1 लाख 6 हजार रुपये तक जा पहुँची। अंततः ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 के पूर्व पंच एवं भाजपा मंडल पंडरापाठ पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रसाद यादव ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस वर्ष के बाजार ठेके को अपने नाम कर लिया।


भानु प्रसाद यादव न केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि बाजार संचालन के कार्यों में भी उन्हें गहरा अनुभव है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रशासन का मानना है कि उनके इस अनुभव से बाजार के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। इस महत्वपूर्ण नीलामी अवसर पर ग्राम पंचायत पंडरापाठ के सरपंच शंकर कोरवा और सचिव गणेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंचायत के अन्य पंचों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।


RELATED ARTICLES

Most Popular