HomeUncategorized13 साल बाद निकली भगवान राम की गरिमापूर्ण मर्यादित शोभा यात्रा

13 साल बाद निकली भगवान राम की गरिमापूर्ण मर्यादित शोभा यात्रा

हथियारों के भौंडे प्रदर्शन को रोकने सफल हुआ इस बार पुलिस प्रशासन

रायगढ़ 28 मार्च 2026/ कल की ऐतिहासिक राम नवनी शोभा यात्रा को देख कर पहली बार लोगो ने शकून की सांस ली इस बार वो हुआ जो पिछले 13 सालों में कभी नहीं हुआ था आस्था के विशाल जन सैलाब के बावजूद पूरा माहौल नियंत्रित एवं अनुशासित नजर आया जो पुलिस प्रशासन व राम नवमी समिति के आयोजको के आपसी सामंजस्य एवं बेहतरीन तालमेल का सराहनीय एवं प्रशंसनीय सहयोग से संभव हो पाया हजारों की भीड़ को संयमित रखना ओर उसे उत्तेजित होने से बचाए रखना कोई आसान काम नहीं था

लेकिन इस बार प्रशासन की स्टीक योजना एवं आयोजनों के सार्थक सहयोग ने इस टास्क को भी पूरा कर दिखाया जिसके लिए जिला पुलिस कप्तान एस एस पी शशि मोहन सिंह एवं उनकी टीम निश्चित ही बधाई की पात्र है सफल आयोजन के साथ कमान एवं नियंत्रण दोनों ने ही इस बार की रामनवमी शोभा यात्रा को वास्तव में अद्भुत बना दिया 13 साल में पहली बार आस्था एवं श्रद्धा के विशाल प्रदर्शन के बावजूद उत्तेजना व अतिरिक्त उत्साह से पूरा आयोजन अछूता रहा कही कोई घातक हथियार शस्त्र अस्त्र नजर नहीं आए यहां तक की पिछली बार की तरह इस बार रायफल हथियारों पर भी पूरा प्रतिबंध रहा (अपवादों को छोड़ दे तो) कोई भी युवा भाला फरसा गंडासा त्रिशूल तलवारे कंटीले मुगदर जैसे पारंपरिक हथियार तक लहराते नहीं दिखे/

यही वो समस्या थी जिसके कंट्रोल के लिए पिछले 13 सालों से जिला प्रशासन प्रयास करता रहा तमाम कोशिशों के बाद भी वो इसे रोकने में सफल नहीं हो सका था लेकिन इस बार एस एस पी शशि मोहन सिंह सार्थक रणनीति से अस्त्र शस्त्र के इस प्रदर्शन पर प्रभावी नियंत्रण करने में पूरी तरह सफल रहे जिसके लिए पूरा पुलिस प्रशासन बधाई एवं प्रशंसा का हकदार है .

शोभा यात्रा के इस परिवर्तन को रायगढ़ की जनता ने भी बखूबी नोटिस किया और सोशल मीडिया पर पुलिस के इस प्रभावी कंट्रोल एवं बेहतरीन व्यवस्था की प्रशंसा एवं बधाइयां देने वाले पोस्ट की बाढ़ आई हुई है मीडिया में भी पुलिस की सार्थक भूमिका की सराहना की जा रही है कमी रही तो सिर्फ वाइब्रेटर विशालकाय डीजे की कर्कश ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिसके वाइब्रेटर साउंड ने कई मकानों की जर्रे दीवारों तक को हिला कर रख दिया और मकानों के प्लास्टर तक झड़ गए घरों में रहने वाले सीनियर सिटीजन एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित (हार्ट पेशेंट) लोगों को भी भारी परेशानी एवं असहजता का सामना करना पड़ा आशा की जाती है कि आने वाले समय में प्रशासन इस पर भी ध्यान देगा और रामनवमी की शोभा यात्रा को और भी सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सार्थक कदम उठाएगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular