HomeUncategorizedबगीचा में भाजपा का विजय शंखनाद, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया...

बगीचा में भाजपा का विजय शंखनाद, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया तीन राज्यों की जीत का जश्न, झालमूरी के साथ साझा की खुशियाँ…..

रविंद्र यादव ,जशपुर/बगीचा। पश्चिम बंगाल, असम और पंडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का जश्न आज बगीचा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम ठीक 6:00 बजे बगीचा बस स्टैंड पर भाजपा के दिग्गज नेताओं और उत्साहित कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा, जहाँ जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया और आम जनमानस के साथ मिलकर झालमूरी का आनंद लेते हुए जीत का उत्सव मनाया।


इस विजय उत्सव में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक और मंडल महामंत्री पवन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, भाजपा नेता रामसलोने मिश्रा, श्रीमती रीना बरला और अहिल्या यादव ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी खुशी साझा की। उपस्थित नेताओं ने इस जीत को लोकतंत्र की मजबूती और जनता का प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अटूट विश्वास करार दिया।


युवा शक्ति का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो जिला मंत्री रित्विक जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता और बगीचा युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम जिंदल के साथ विवेक गुप्ता, नितिन गर्ग, आकाश जायसवाल तथा दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में नारों के साथ माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular