HomeUncategorizedजशपुर : सोगड़ा आश्रम में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 73 मरीजों...

जशपुर : सोगड़ा आश्रम में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 73 मरीजों का हुआ उपचार

जशपुर, 21 जून। बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के पावन निर्देश पर ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम परिसर में रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वाड्रफनगर से पधारे सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैलचित्र पर पूजन एवं आरती कर किया। इस दौरान गुमला के श्री अजय सिन्हा ने भी सहयोगी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस शिविर में सोगड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों को आश्रम प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

बाबा भगवान राम ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए अगले माह 12 जुलाई 2026, रविवार को पुनः नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। उपचार एवं परामर्श के इच्छुक मरीज आश्रम में सीधे उपस्थित होकर अथवा दूरभाष के माध्यम से अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर आश्रम प्रबंधन तथा स्थानीय नागरिकों ने चिकित्सक दल के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular