HomeUncategorizedअंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम मुंबई में जशपुर से चयनित हुए स्वयंसेवक...

अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम मुंबई में जशपुर से चयनित हुए स्वयंसेवक सूर्यकांत चन्द्रा


जशपुर नगर :छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के युवा समाजसेवी और मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक श्री सूर्यकांत चन्द्रा , ओम प्रकाश भगत और सौरभ भगत का चयन 12 मार्च 2026 से 16 मार्च तक मुंबई, महाराष्ट्र में होने वाले अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में हुआ है । जिसमें विभिन्न स्थानों से युवा भाग लेंगे और अपने लोक संस्कृति लोक कला को परिचय देंगे ।

मेरा युवा भारत जशपुर के उपनिदेशक श्रीमती सुमेधा पवार जी के मार्गदर्शन पर सूर्यकांत चन्द्रा विगत 7 वर्षों से समाज सेवा में लगे हुए हैं ।और युवाओं के हित में अनेको कार्यक्रम जैसे खेल कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम,कौशल प्रशिक्षण, यूथ क्लब का निर्माण ,नशा मुक्ति अभियान ,स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया, मिशन लाइफ, पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम ,पौधारोपण , मेरी माटी मेरा देश आदि विभिन्न कार्यक्रमों में अग्रणी रहकर सहभागिता निभा कर जशपुर के युवाओं को समाज के प्रति और देश के प्रति विकास में भाग लेने हेतु प्रेरित करते रहते हैं। महाराष्ट्र में आयोजित अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के पूर्व भी सूर्यकांत चंद्रा ने दिल्ली, गुजरात, बिहार आदि अन्य राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय शिविरों में भी भाग लेकर जशपुर का प्रतिनिधित्व किया है और जशपुर को गौरवान्वित करते रहे हैं। उनकी इसी नेत्तृत्व कौशल और समाज सेवा के प्रति लगन को देखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।


युवा समाजसेवी सूर्यकांत चन्द्रा ने बताया कि मेरा युवा भारत युवाओं को आगे लाने का और देश के विकास में भाग लेने के लिए बहुत ही अच्छा माध्यम है । इसके माध्यम से आप विभिन्न तरीकों से अपने अंदर के स्किल को आगे ला सकते हैं और देश के विकास में भागीदारी दे सकते हैं। आपके अंदर किसी भी तरह का कौशल है तो माय भारत के पोर्टल पर आप जाकर उसमें रजिस्ट्रेशन करके किसी भी तरह की इवेंट्स में भाग ले सकते हैं। मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम जो 12 मार्च से 16 मार्च के बीच आयोजित हो रहा है इसमें जशपुर से श्री सूर्यकांत चन्द्रा के साथ श्री ओमप्रकाश भगत और श्री सौरभ भगत भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular