HomeUncategorizedअपराध से तौबा या जेल की सलाखें: रायगढ़ SSP ने 100 से...

अपराध से तौबा या जेल की सलाखें: रायगढ़ SSP ने 100 से अधिक बदमाशों की ली ‘क्लास’सुधर जाओ वरना खैर नहीं!

एसएसपी शशि मोहन सिंह की गुंडा-बदमाशों को अंतिम चेतावनी, होली से पहले पुलिस का सख्त एक्शन

रायगढ़: रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने आज एक कड़ा रुख अख्तियार किया। होली के त्यौहार से ठीक पहले पुलिस कार्यालय में जिले के 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और आदतन अपराधियों की ‘परेड’ लगाई गई।

एसएसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि या तो अपराध छोड़ दें, वरना रायगढ़ पुलिस की कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।सुधार का मौका, पर लापरवाही पर ‘नो टॉलरेंस’ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस कार्यालय में तलब किए गए बदमाशों को न केवल फटकार लगाई, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का एक आखिरी मौका भी दिया। उन्होंने कहा कि जो बदमाश नशा छोड़ना चाहते हैं या रोजगार की तलाश में हैं, पुलिस उन्हें पुनर्वास केंद्रों और जिला प्रशासन के माध्यम से मदद दिलाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मकसद केवल सजा देना नहीं, बल्कि सुधार लाना भी है, लेकिन यदि किसी ने भी शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रों के संदिग्धों पर पैनी नजर रखें। परेड के दौरान कुछ ऐसे भी लोग सामने आए जिन्होंने लंबे समय से कोई अपराध नहीं किया है, जिनके रिकॉर्ड के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।

भारत माता की जय के लगे नारे कार्यवाही के दौरान एसएसपी की प्रेरणादायक बातों का असर भी देखने को मिला। जब उन्होंने बदमाशों को पूर्व के अपराधों का पश्चाताप कर पुलिस का मददगार बनने की बात कही, तो वहां मौजूद सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अपराध छोड़ने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह समेत शहर के विभिन्न थानों के प्रभारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular