HomeUncategorizedअवैध धान परिवहन पर लोदाम पुलिस की कार्रवाई: एक पिकअप वाहन अवैध...

अवैध धान परिवहन पर लोदाम पुलिस की कार्रवाई: एक पिकअप वाहन अवैध धान जप्त

जशपुर ,बृजेश सिंह की रिपोर्ट: सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही सक्रिय हुए धान के अवैध कारोबारियों और दलालों पर जशपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, लोदाम पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 60 बोरी धान से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

लोदाम पुलिस ने एक पिकअप धान जब्त किया गया , व्यापारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बने सरकारी नियमों को दरकिनार कर, मुनाफा कमाने की फिराक में अवैध तरीके से धान का भंडारण और परिवहन कर रहे थे।व्यापारियों की उड़ी नींदइस सख़्त कार्रवाई से अवैध धान के कारोबार में लिप्त व्यापारियों और दलालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की यह लगातार कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि अवैध तरीके से धान खरीद-बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।सरकार की समर्थन मूल्य नीति का लाभ किसानों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोदाम पुलिस की इस चुस्त कार्रवाई से जिले में अवैध कारोबारियों की नींद उड़ गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular