HomeUncategorizedअष्टयाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ जशपुर: महाविभूति स्थल पर 27 वर्षों की...

अष्टयाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ जशपुर: महाविभूति स्थल पर 27 वर्षों की परंपरा और जनसेवा का संकल्प”…

जशपुर। जिले के गम्हरिया स्थित वामदेव नगर अघोरपीठ में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन रविवार को सुबह ‘सफेद’ और श्रमदान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

पूज्यपाद बाबा गुरुपद श्री संभव राम जी की उपस्थिति में विशेष पूजन और आरती संपन्न हुई। आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच यहाँ अष्टयाम संकीर्तन भी शुरू किया गया है जो आज सुबह 9 बजे तक चला, परिसर में भक्ति के साथ-साथ सेवा की भी अनूठी मिसाल दिख रही है, जहाँ 15 मार्च और आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है वहीं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण और लघु गोष्ठी का कार्यक्रम निर्धारित है।

बाबा भगवान राम ट्रस्ट और श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा आयोजित इस समारोह में स्थानीय नागरिकों के साथ देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सोमवार(आज) शाम भव्य भजन संध्या के साथ इस महोत्सव का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular