HomeUncategorizedऑपरेशन अंकुश: युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर...

ऑपरेशन अंकुश: युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह आया पुलिस की गिरफ्त में, भेजा जेल*


जशपुर नगर/16 नवंबर 2025 : जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तुमला थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 के दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट से संबंधित है, जिसमें आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह पर प्यार और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप था। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने वर्ष 2022 में ही आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376(2)(N) और एस.सी./एस.टी. एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और बार-बार नोटिस के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया था। पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी, और मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पता चला कि फरार आरोपी तपकरा क्षेत्र में छिपा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को हिरासत में लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक सोनू सिंह व साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular