HomeUncategorizedकुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस...

कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी, शाम तक युवक को निकालने में गोताखोरों को नहीं मिली सफलता, छठ पूजा की तैयारियों के बीच हुए हादसे से नगर में शोक


जशपुर/कुनकुरी। जशपुरनगर जिले के कुनकुरी में एक दुखद हादसा हुआ है। गुरुवार (23 अक्टूबर 2025) को दोपहर लगभग 3:30 से 4 बजे के बीच कुनकुरी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को युवक को डेम से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली है।


छठ पूजा की तैयारियों के बीच हादसा, लोग विचलित
यह डेम कुनकुरी नगर पंचायत का मुख्य जलाशय है, जहाँ नगरवासी एक दिन बाद ही शुरू होने वाले छठ महापर्व की पूजा करते हैं। छठ पूजा की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने स्थानीय लोगों को विचलित कर दिया है।


युवक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय जशपुर से SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। SDRF और पुलिस की टीमें मिलकर डेम के गहरे पानी में डूबे युवक चुन्नू राम की तलाश में जुटी हुई हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक चुन्नू राम अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए बांध में गया था। इसी दौरान वह किसी तरह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम तक लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया है।


पिछले साल भी हुई थी ऐसी ही घटना
ज्ञात हो कि कुनकुरी के इसी बांध में पिछले वर्ष भी जशपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। इस बार फिर हुई इस घटना ने डेम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द युवक को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13 ° C
13 °
13 °
75 %
1.8kmh
1 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular