HomeUncategorizedकुनकुरी में सूने मकान का ताला तोड़ने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी का...

कुनकुरी में सूने मकान का ताला तोड़ने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी का जेवर खरीदने वाला खरीदार भी पुलिस की गिरफ्त में

जशपुर: जशपुर पुलिस ने कुनकुरी थाना क्षेत्र के रेंमते रोड मोहल्ले में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी चोर को दबोचा है, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वाले खरीदार को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रेंमते रोड निवासी प्रार्थी राकेश कुमार साव ने 9 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बड़े पिताजी राम बिलास प्रसाद के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने अलमारी से सोने के टॉप्स, चांदी की पायल, साठी और नकद रुपए चोरी कर लिए हैं। प्रार्थी के बड़े पिताजी अपनी पत्नी के इलाज हेतु रांची में थे, और प्रार्थी भी बड़ी मां के निधन के बाद क्रियाकर्म के लिए रांची गया हुआ था। 19 जनवरी से बंद इस मकान में चोर ने मौका पाकर हाथ साफ कर दिया था।

थाना प्रभारी कुनकुरी, निरीक्षक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि तुरी बस्ती निवासी साहिल चौहान उर्फ मंटू अचानक बड़े पैमाने पर पैसे खर्च कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने चोरी के जेवरात बजरंग नगर निवासी दिवाकर ताम्रकार को 20 हजार रुपये में बेचे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, 5 नग चांदी की साठी और ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 331(4), 305(क) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक ढलेश्वर यादव, नंदलाल यादव और लियोन कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular