HomeUncategorizedगणेश विसर्जन हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल...

गणेश विसर्जन हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले के जुरूडाड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना में 19 वर्षीय अरविंद केरकेट्टा, 17 वर्षीय विपिन प्रजापति, 32 वर्षीय खिरोवती यादव और 50 वर्षीय डमरूधर यादव ने अपनी जान गंवा दी, जबकि कई लोग घायल हुए।इस दुख की घड़ी में, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जुरूडाड पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और घायलों से भी भेंट कर उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री जूदेव ने परिवारों को आश्वासन दिया कि भाजपा और सरकार इस मुश्किल समय में हर संभव मदद प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए ₹5-5 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

कांग्रेस पर शवों पर राजनीति करने का आरोपमुलाकात के दौरान, पीड़ित परिवारों ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय कुछ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भड़काने की कोशिश की और शवों को सड़क पर लाकर ₹50 लाख की मांग करने का प्रलोभन दिया। इस पर, श्री जूदेव ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “यह राजनीति का सबसे घृणित और अमानवीय चेहरा है।

मृतक के शव पर राजनीति करना नीचता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य के लिए मृतक परिवारों और पूरे समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ी है और हर जरूरत के समय उनकी मदद करेगी।

इस दौरान श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ जशपुर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी, और शंकर गुप्ता सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
31 %
2.7kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular