HomeUncategorizedजनजागृति समिति ने पोसकट के राधा कृष्ण मंदीर में धूमधाम से मनाया ...

जनजागृति समिति ने पोसकट के राधा कृष्ण मंदीर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव: मटकी फोड़ प्रतियोगिता और पारंपरिक लउर लाठी खेल का हुआ आयोजन…..


जशपुर नगर : जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कामारीमा के पोस्कट राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवा जनजागृति युवा समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।


मटकी फोड़ और पारंपरिक खेलों का आयोजन
इस अवसर पर, समिति ने एक रोमांचक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें खुड़िया क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही, सर्व यादव समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने पारंपरिक खेल ‘लउर लाठी’ का भी प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।


बच्चों को मिला प्रोत्साहन
समारोह के दौरान, गुरुकुल संस्कृत विद्यालय, सरधा पाठ के छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समिति ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्हें सांत्वना पुरस्कार के रूप में पेन और कॉपियां भेंट कीं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जन जागृति समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव पटकोना, सचिव अशोक यादव पकरीटोली, संरक्षक गौतम यादव पकरीटोली, राजनंद यादव चुंदापाठ, और समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अहम भूमिका निभाई। हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे यादगार बनाया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
56 %
2.2kmh
49 %
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular