HomeUncategorizedजशपुर की बेटियों का क्रिकेट में जलवा: मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर इचकेला...

जशपुर की बेटियों का क्रिकेट में जलवा: मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर इचकेला की खिलाड़ियों को भेंट की 15 क्रिकेट किट..

राष्ट्रीय स्तर पर जशपुर का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रोत्साहित

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर आज जशपुर के बगिया स्थित निवास में खेल और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। जशपुर विकासखंड के ग्राम इचकेला की प्रतिभावान बालिका क्रिकेट टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन नन्हे सितारों के हौसलों को उड़ान देते हुए उन्हें 15 क्रिकेट किट और गेंद उपहार स्वरूप भेंट किए।

सीमित संसाधनों में रचा इतिहास शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की इन छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट के मैदान में जिले को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें। राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए सरकार आपके साथ खड़ी है।”इचकेला एमसीसी (MCC) की ऐतिहासिक उपलब्धियां इचकेला की इन बेटियों ने खेल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इनकी सफलता के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं

:राज्य स्तरीय दबदबा: वर्तमान में इस एकेडमी की 17 बालिकाएं छत्तीसगढ़ की अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

ऐतिहासिक स्वर्ण पदक: वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 साल बाद राज्य स्तरीय अंडर-17 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। खास बात यह रही कि विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी अकेले इचकेला एमसीसी से थीं।राष्ट्रीय स्तर पर चमक: अब तक इस समूह की 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।इंटर-स्टेट चैंपियन: रायगढ़ में आयोजित अंतर-राज्यीय टूर्नामेंट में देशभर की टीमों को पछाड़ते हुए इचकेला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मार्गदर्शकों का रहा विशेष योगदान ग्रामीण क्षेत्र की इन बालिकाओं को तराशने में संतोष ,शंकर सोनी एवं पंडरी बाई का विशेष योगदान रहा है। उनके समर्पित मार्गदर्शन की बदौलत ही आज जशपुर की बेटियां सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने में सफल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाले मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular