HomeUncategorizedजशपुर: तंबाखू न देने पर दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को...

जशपुर: तंबाखू न देने पर दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


📰 जशपुर: तंबाखू न देने पर दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को
नारायणपुर/जशपुर। जशपुर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोनकेल, चराईखारा में हुए एक जघन्य हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तब सामने आई जब दिनांक 20.11.2025 को पुलिस ने बताया कि एक दोस्त को तंबाखू नहीं देना दूसरे दोस्त को इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशोक राम, निवासी कोनकेल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त 35 वर्षीय संदीप एक्का है।


मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 18.11.2025 की शाम करीब 06:00 बजे, आरोपी संदीप एक्का और मृतक अशोक राम गाँव के ही एक व्यक्ति के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। इसी दौरान, संदीप एक्का ने अशोक राम से खाने के लिए तंबाखू मांगा। अशोक राम ने यह कहते हुए तंबाखू देने से मना कर दिया कि उसके पास रोज़-रोज़ तंबाखू खिलाने जितने पैसे नहीं हैं, जिस पर दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर, जब अशोक राम अपने घर की ओर जाने लगा, तो संदीप एक्का ने उसका पीछा किया और उसके घर जाकर अशोक के साथ हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने अशोक को जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर लात से ज़ोरदार प्रहार किया, जिसके बाद वह वहाँ से चला गया।


ग्रामवासियों द्वारा घटना की सूचना सरपंच को दी गई। सरपंच ने जब अशोक राम के घर जाकर देखा, तो वह दर्द से कराहते हुए लेटा हुआ था। पूछने पर अशोक ने सरपंच को बताया कि संदीप एक्का ने ही उसके सीने में लात से मारा है। उसने अगले दिन सुबह ईलाज हेतु अस्पताल जाने की बात कही। हालाँकि, अगले दिन दिनांक 19.11.2025 को जब अशोक राम को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


मृतक के चाचा विद्याधर राम की रिपोर्ट पर, थाना नारायणपुर में आरोपी संदीप एक्का के विरुद्ध हत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 332(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित जाँच शुरू की गई। विवेचना के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव का पंचनामा किया और डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मारपीट से शरीर में आई चोटों को बताया गया, जिससे यह एक हत्या का मामला सिद्ध हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप एक्का को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। मामले की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सहित प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, पुरन चंद पटेल, आरक्षक इसदोर एक्का और नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular