HomeUncategorizedजशपुर नगर में हुआ विश्व के सबसे बड़ी छात्र संगठन ABVP का...

जशपुर नगर में हुआ विश्व के सबसे बड़ी छात्र संगठन ABVP का शुभारंभ


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रांत छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जशपुर नगर के प्रेरणा भवन में “छात्रहित-राष्ट्रहित” के लिए हेमराज सिंह के अगुवाई एवं नेतृत्व में जशपुर नगर में ABVP की नीव रखा गया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भारत का एक छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई, 1949 को की गयी थी। विद्यार्थी परिषद एक ऐसी छात्र शक्ति की रचना में विश्वास रखता है जो राष्ट्र हित के लिए अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। आज विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य छात्रों में देश भक्ति, समाज सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। इसी संकल्पना के साथ आज दिनाँक 17/10/2025 को जशपुर में ABVP की शुरुआत और कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रेरणा भवन जशपुर में इसका बैठक रखा गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ABVP सरगुजा संभाग विभाग संयोजक भैया श्री गुलशन पांडे जी तथा जिला विभाग संयोजक जशपुर श्री राहुल पटेल जी उपस्थित थे, इन्हीं के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी समिति का गठन कर घोषणा की गई जो इस प्रकार है नगरमंत्री – मनमोहन सिंह(मनीष) (इचकेला)
सहनगर मंत्री
1) बीरेंद्र सिंह (जशपुर)
2)यशवंत सिंह (जशपुर)
3)अरविंद सिंह (बरगांव)
महावद्यालीन प्रमुख – सुरेश यादव जशपुर
शहप्रमुख – दीपक यादव जशपुर
विद्यालयीन प्रमुख- प्रयास लकड़ा जशपुर
सह प्रमुख – रिकेश यादव
कार्यालय मंत्री – सत्यपाल सिंह (लोदाम)
NSS प्रमुख – राजेंद्र चौहान जशपुर
सहप्रमुख – नम्रता तिग्गा जशपुर
NCC प्रमुख – साहिल सिंह जशपुर
सह प्रमुख -ललिता यादव जशपुर
SfS प्रमुख -अभिषेक वनवासी जशपुर
सह प्रमुख – देवचरण राम जशपुर
SFD प्रमुख – तुलसी प्रसाद सिंह
सह प्रमुख -भानू राम यादव
राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख -करमा सन्याशी जशपुर
सह प्रमुख – दिनेश सिंह
जनजाति प्रमुख – शोभनाथ राम
सह प्रमुख – अनुज भगत
सोशल मीडिया प्रभारी – ईश्वर राम यादव
सह प्रमुख-शत्रुघन राम यादव
नगर कार्यकारिणी सदस्य
1)अशोक कुमार
2)यशवंत सिंह
3)शिवानंद भगत
4)प्रिंस भगत
5)अंशुल भगत
6)हेमनाथ सिंह
7)परमेश्वर सिंह
8) केशव कुमार
गुलशन पांडे जी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें दी और अपने अपने दयित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र हित में किस प्रकार से कार्य करना है उससे अवगत कराया और पूरी निष्ठा और निः स्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित थे, आज के सम्पुर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन हेमराज सिंह के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13 ° C
13 °
13 °
75 %
1.8kmh
1 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular