HomeUncategorizedजशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद': 60 किलो गौ-मांस के साथ ओडिशा का...

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 60 किलो गौ-मांस के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार, अल्टो कार जप्त


जशपुर/कोतबा। जशपुर पुलिस ने अवैध पशु वध और तस्करी के खिलाफ अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी कोतबा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहे एक आरोपी को भारी मात्रा में गौ-वंश के मांस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और करीब 60 किलो मांस बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।


यह पूरी कार्यवाही 20 मार्च 2026 की रात को अंजाम दी गई, जब चौकी प्रभारी बृजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम बनडेगा से एक व्यक्ति अपनी अल्टो कार क्रमांक OR-14-G-3271 में भारी मात्रा में गौ-मांस लेकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रुकवाया।


वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के बगल और पिछली सीट पर रखे बैगों से 1-1 किलो के कुल 60 प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जीसान हुसैन (24 वर्ष), निवासी ग्राम बनडेगा, थाना तलसरा (ओडिशा) बताया। जप्त मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर उसके ‘गौ-वंश’ होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।


आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर अल्टो कार और मांस जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव सहित प्रधान आरक्षक अजय खेस, संजय लकड़ा और आरक्षक अभय चौबे, बूटा सिंह, नवनीत मिश्रा, रघुराज रजक, सुशील तिर्की व निर्मल नाग की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular