HomeUncategorizedजशपुर पुलिस का कड़ा एक्शन: गुंडा-बदमाशों की अब खैर नहीं, SDOP ने...

जशपुर पुलिस का कड़ा एक्शन: गुंडा-बदमाशों की अब खैर नहीं, SDOP ने दी खुली चेतावनी…

जशपुर: होली के त्योहार को देखते हुए जशपुर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद, थाना जशपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।

बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

SDOP चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने जिले के निगरानी शुदा बदमाशों और गुंडा तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पुलिस ने सभी चिन्हित बदमाशों को थाने बुलाकर उनके फिंगरप्रिंट्स लिए और उनके खिलाफ बाउंड ओवर (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) की प्रक्रिया पूरी की।

“गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं”कार्यवाही के दौरान SDOP चंद्रशेखर परमा ने अपराधियों को दो टूक शब्दों में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में गुंडागर्दी और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले सीधे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बदमाशों को कड़ी हिदायत दी गई है।त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामपुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराना है।

इस अभियान से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जशपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे निर्भीक होकर त्योहार मनाएं, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular