HomeUncategorizedजशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से खपाने लाया जा रहा 30...

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से खपाने लाया जा रहा 30 क्विंटल अवैध धान जप्त, पिकअप समेत तस्कर पुलिस की गिरफ्त में


जशपुर। छत्तीसगढ़ में जारी धान खरीदी पर्व के बीच बिचौलियों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ओडिशा सीमा से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाए जा रहे 30 क्विंटल अवैध धान को जप्त किया है।


बांसबहार चौक पर पुलिस ने बिछाया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 दिसंबर की रात चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक OD-16-P-3960) ग्रामीण रास्तों के जरिए भारी मात्रा में धान लेकर बंदरचुआ की ओर जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बांसबहार चौक के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को धर दबोचा।


दस्तावेज नहीं दिखा पाया चालक
पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 70 बोरियों में कुल 30 क्विंटल धान लोड मिला। वाहन चालक नरेंद्र गुप्ता (36 वर्ष), निवासी कुंजारा, थाना कुनकुरी से जब धान के वैध दस्तावेज और मंडी टोकन की मांग की गई, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने धान और पिकअप को जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है। जप्त धान की अनुमानित कीमत लगभग 69 हजार रुपए बताई जा रही है।


अब तक 1899 क्विंटल धान जप्त
जशपुर पुलिस अवैध धान के कारोबारियों पर काल बनकर टूटी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस ने अब तक कड़ी निगरानी रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 1899 क्विंटल अवैध धान पकड़ा है। इसमें:

  • वाहन: 07 ट्रक, 21 पिकअप और 02 ट्रैक्टर।
  • प्रमुख क्षेत्र: लोदाम (1092 क्विंटल), सिटी कोतवाली (398 क्विंटल), कुनकुरी (100 क्विंटल) और अन्य सीमावर्ती चौकियां।
    एसएसपी की चेतावनी: जारी रहेगी सख्ती
    मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान बिचौलियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें बॉर्डर पर मुस्तैद हैं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। अवैध धान के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”
    सराहनीय भूमिका:
    इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक संजय नागवंशी, कृपा सिंधु तिग्गा, आरक्षक सुरेंद्र यादव और जय प्रताप एक्का की मुख्य भूमिका रही!
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
16.7 ° C
16.7 °
16.7 °
61 %
1.6kmh
13 %
Wed
17 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular