HomeUncategorizedजशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धान परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और...

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धान परिवहन करते 2 ट्रैक्टर और 1 पिकअप जब्त, राइस मिल सील


जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान बिचौलियों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चौकी दोकड़ा पुलिस ने बीते दो दिनों में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 123 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। पुलिस अब तक कुल 2200 क्विंटल से अधिक अवैध धान पकड़कर जिला प्रशासन को सौंप चुकी है।


मामला 1: राइस मिल से सरकारी केंद्र खपाने की तैयारी, मिल सील
13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों में भारी मात्रा में धान लोड कर सुजीबहार से बगिया की ओर ले जाया जा रहा है। घेराबंदी कर जब ट्रैक्टरों को रोका गया, तो उनमें 250 बोरी (100 क्विंटल) धान मिला।
पूछताछ में चालक यमन बेहरा और मुनेश्वर राम (निवासी बगिया) ने बताया कि यह धान ‘वेदांश राइस मिल’ से लोड किया गया था और इसे चोंगरीबहार धान उपार्जन केंद्र में किसी अन्य किसान के टोकन पर खपाने की तैयारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जब राइस मिल की जांच की, तो वहां भारी अनियमितता पाई गई। संचालक के फरार होने और संतोषजनक दस्तावेज न मिलने पर प्रशासन ने वेदांश राइस मिल को सील कर दिया है।


मामला 2: झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा धान पकड़ाया
दूसरी कार्रवाई 14 जनवरी की तड़के करीब 3 बजे हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रहे एक पिकअप (क्रमांक JH-01-FB-3748) को चोंगरीबहार के पास पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 56 बोरी (23 क्विंटल) धान बरामद हुआ। चालक जगरनाथ यादव (निवासी सिमडेगा, झारखंड) धान से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन समेत धान को जब्त कर लिया है।


अब तक 2200 क्विंटल धान जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों और स्थानीय स्तर पर बिचौलियों द्वारा अवैध धान खपाने की कोशिशों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शासन की योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिले।
टीम की भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, आरक्षक कुलकांत हंसरा और संजय साय की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
43 %
3.1kmh
12 %
Wed
20 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular