HomeUncategorizedजशपुर पुलिस ने सीखा सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) देकर जीवन बचाने का...

जशपुर पुलिस ने सीखा सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) देकर जीवन बचाने का हुनर,


जशपुर: 16 अक्टूबर 2025। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार, पूरे देश में 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे सी.पी.आर. जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन, जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जीवन रक्षक कौशल के रूप में सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) के महत्व और तकनीक से अवगत कराना था।


कार्यक्रम में विभिन्न थाना/चौकी और पुलिस कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर श्री रूपेश कुमार पाणीग्राही और सहायक ट्रेनर प्र.आर. वृत्तनारायण भगत ने मुख्य रूप से जानकारी प्रदान की।


जीवन बचाने में सी.पी.आर. की महत्ता:
मास्टर ट्रेनर श्री रूपेश कुमार पाणीग्राही एवं सहायक ट्रेनर प्र.आर. वृत्तनारायण भगत ने बताया कि किसी व्यक्ति के सांस या हृदय की गति रुकने पर तुरंत सी.पी.आर. देने से उसके जीवित बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने सी.पी.आर. देने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया, जिससे उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीक को गहराई से समझा।


सी.पी.आर. देने की सरल विधि:
प्रशिक्षण सत्र में सी.पी.आर. देने के निम्नलिखित चरण बताए गए, जिनका अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभ्यास किया:

  • सबसे पहले व्यक्ति की सांस और नब्ज की जांच करें।
  • यदि सांस नहीं चल रही हो तो व्यक्ति को समतल सतह पर लिटाएं और मुंह में कोई पदार्थ हो तो उसे साफ करें।
  • बांये छाती के बीच वाले हिस्से पर दोनों हाथ रखकर लगभग 100-120 बार प्रति मिनट की गति से दबाव (Compression) दें।
  • प्रत्येक 30 दबाव के बाद दो बार मुंह से सांस (Rescue Breath) दें।
  • यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें जब तक व्यक्ति में सांस न लौट आए या चिकित्सकीय मदद न मिल जाए।
    प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं अभ्यास कर सी.पी.आर. तकनीक को आत्मसात किया और आपात स्थिति में सीपीआर दे सकने की प्रतिबद्धता जताई।

  • जिम्मेदारी भी सिखाता है यह प्रशिक्षण:

  • कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “सी.पी.आर. देने की विधि हर व्यक्ति को सीखना चाहिए, क्योंकि यह किसी की जान बचाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। हर एक व्यक्ति कभी न कभी किसी की जान बचाने वाला बन सकता है, यह प्रशिक्षण हमें केवल तकनीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी सिखाता है।”
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, निरीक्षक अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जशपुर पुलिस का यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी ढंग से जीवन बचाने के लिए सशक्त बनाएगा।
    —00—
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13 ° C
13 °
13 °
75 %
1.8kmh
1 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular