HomeUncategorizedजशपुर ब्रेकिंग: जनजातिय गौरव दिवश पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर रोहित व्यास...

जशपुर ब्रेकिंग: जनजातिय गौरव दिवश पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किया आदेश



जशपुर नगर /18 अक्टुबर 2025। कलेक्टर कार्यालय जशपुर ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिले के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है। पहले गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित अवकाश को अब बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर स्थानांतरित कर दिया गया है।


कलेक्टर जशपुर (छत्तीसगढ़) के आदेश क्रमांक 858/वित्त/स्था.अवा./2025 दिनांक 7/10/2025 के अनुसार, कार्यालयीन आदेश क्रमांक 848 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
परिवर्तित अवकाश का विवरण:

क्रमांकस्थानीय अवकाश का नामदिनांकदिनरिमार्क
1जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती)15.11.2025शनिवारजशपुर जिले में
मुख्य परिवर्तन:
  • मूल अवकाश: मंगलवार, दिनांक 21.10.2025 (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश।
  • नई तिथि: अब यह अवकाश शनिवार, दिनांक 15.11.2025 को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा जयंती) के अवसर पर रहेगा।

  • आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश बैंक और कोषालय (ट्रेजरी) पर लागू नहीं होगा।
    इस संबंध में सूचना सहायक संचालक, जिला जनसम्पर्क कार्यालय को जिले के समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला स्तरीय समस्त कार्यालयों को भेजी गई है।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
13 ° C
13 °
13 °
75 %
1.8kmh
1 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular