HomeUncategorizedजशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया...

जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुआवजे का ऐलान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना जिले के जुरुडांड, बगीचा में हुई, जहाँ गणेश विसर्जन की झाँकी निकाली जा रही थी।

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ जताईं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए पाँच-पाँच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज और सभी ज़रूरी मदद सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकार ने कहा है कि इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
31 %
2.7kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular