HomeUncategorizedजशपुर में लघु वन उपज पर तीन दिवसीय RAMP प्रशिक्षण से उद्यमिता...

जशपुर में लघु वन उपज पर तीन दिवसीय RAMP प्रशिक्षण से उद्यमिता को मिला बढ़ावा

जशपुर: जशपुर जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लक्ष्य से लघु वन उपज क्षेत्र पर आधारित तीन दिवसीय RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कारीगरों, युवाओं और संभावित उद्यमियों को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापना, व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और विपणन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई।उद्यमिता विकास संस्थान, भारत (EDII) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (GMDIC) जशपुर के महाप्रबंधक श्री मनीष भगत ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में RAMP कार्यक्रम को राज्य में MSME क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया, जो स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बनाने और अपने उद्यम को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक मार्गदर्शन मिला।

प्रतिभागियों ने सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह आशा व्यक्त की गई कि प्राप्त ज्ञान उन्हें सफल उद्यम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में हिमांशु कुमार (EDII), समाज सेविका एवं उद्यमी मधु बाजपेयी, सविता मिश्रा, समाज सेवक राहुल कश्यप, रिसोर्स पर्सन श्रीमती पुष्पा सिंह और सफल उद्यमी आशीष सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular