HomeUncategorizedजशपुर में RSS के शताब्दी वर्ष पर विशाल जनगोष्ठी: समाज के प्रबुद्ध...

जशपुर में RSS के शताब्दी वर्ष पर विशाल जनगोष्ठी: समाज के प्रबुद्ध वर्गों का होगा अनूठा संगम

जशपुर में RSS के शताब्दी वर्ष पर विशाल जनगोष्ठी: समाज के प्रबुद्ध वर्गों का होगा अनूठा संगम

जशपुर नगर | 21 मार्च 2026

​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के गौरवमयी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जशपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर, बसन्त विहार में एक वृहद जनगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जशपुर नगर सहित दुलदुला, कुनकुरी, मनोरा और सन्ना जैसे विभिन्न उपखंडों से समाज के प्रबुद्ध जन अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें समाज के लगभग 32 अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं, जिनमें शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, अभियंता, प्राध्यापक के साथ-साथ किसान, मजदूर और व्यवसायी वर्ग के लोग भी प्रमुखता से शामिल होंगे।

​इस महत्वपूर्ण वैचारिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि के सह संयोजक श्री राकेश जैन जी उपस्थित रहेंगे, जो उपस्थित जनसमूह के साथ संगठन के सिद्धांतों और सामाजिक सरोकारों पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित श्री जागेश्वर राम जी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस गोष्ठी के माध्यम से संघ की बीते सौ वर्षों की विकास यात्रा, अब तक के सामाजिक कार्यों और भविष्य के निर्धारित लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित करना और संगठन के विचारों व राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को साझा करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular