HomeUncategorizedनाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार,...

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


बगीचा/जशपुर: जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश यादव के साथ-साथ अपराध में सहयोग करने वाले उसके साथी संजय यादव को भी सलाखों के पीछे पहुँचाया है।


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता अपने मामा के गांव आई हुई थी। बीते 2 फरवरी की रात जब वह अपने भाई के साथ पड़ोसी गांव में करमा नाच देखने गई थी, तभी उसके परिचित सुरेश यादव ने उसे फोन कर मिलने बुलाया। पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने बाहर निकली, जहाँ आरोपी सुरेश यादव उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान मकान में ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी का साथी संजय यादव बाहर पहरेदारी कर रहा था। परिजनों के मौके पर पहुँचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना बगीचा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।


डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस बेहद सख्त है और ऐसे मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में बगीचा थाने के उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular