HomeUncategorizedप्रियवंदा सिंह जूदेव ने नीतिन नबीन के पक्ष में किया प्रचारपार्टी पदाधिकारियों...

प्रियवंदा सिंह जूदेव ने नीतिन नबीन के पक्ष में किया प्रचारपार्टी पदाधिकारियों ने किया दादा बसंत नारायण सिंह को याद


जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में सघन चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके दादा बसंत नारायण सिंह का जनसंघ के जमाने में किये गए योगदान को याद किया। उल्लेखनिय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से बिहार के नीतिश कुमार मंत्रीमंडल के लोक निर्माण विभाग के मंत्री नीतिन नबीन चुनावी मैदान में हैं। नीतिन नबीन छत्तीसगढ़ के भाजपा के संगठन प्रभारी है। उनका जशपुर के राज परिवार से घनिष्ठ संबंध रहा है। चुनाव के दौरान नीतिन नबीन के समर्थन में प्रियवंदा सिंह ने महिला मोर्चा के साथ मिल कर कमान सम्हाला।

उन्होनें विधानसभा क्षेत्र के गली-मुहल्लों में घर और बाजार में संपर्क कर मतदाताओं को बीते 20 साल के दौरान बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो और कंेद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कामों की जानकारी दे कर वोट देने की अपील की। उन्होनें कहा कि एनडीए सरकार के मुखिया नीतिश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार को लालू यादव के जंगल राज से मुक्ति दिलाई। इसी बिहार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध,सामूहिक नरसंहार,लूट,डकैती एक समय पूरे देश में बिहार की पहचान बन गई थी।

अब उसी बिहार को लोग नितिश कुमार के सुशासन और सख्त कानून व्यवस्था के रूप में जानते व पहचानते हैं। उन्होनें कहा कि एनडीए ने अपनी घोषणा में पत्र में विकास के साथ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया है। यह आने वाले दिनों में नए बिहार के विकास की नई इबारत साबित होगी।


प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत –
प्रचार अभियान के बाद प्रियवंदा सिंह जूदेव पटना में स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंची। यहां उन्होनें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े,केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार लाली ने प्रियवंदा सिंह जूदेव के दादा बसंत नारायण सिंह के अविभाजीत बिहार में जनसंघ और भाजपा में किये गए कार्यो को याद किया। उन्होनें बताया कि दिवंगत बसंत नारायण सिंह 1975 में जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनकी छाया चित्र अब भी प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में लगी हुई है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रियावंदा सिंह जूदेव के ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के साथ अपने संबंधों को याद किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
13.4 ° C
13.4 °
13.4 °
44 %
2kmh
61 %
Sat
14 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
26 °

Most Popular