HomeUncategorizedबरसात में भी उमड़ा संघ का उत्साह, निकला विजयदशमी पथ संचलन

बरसात में भी उमड़ा संघ का उत्साह, निकला विजयदशमी पथ संचलन



जशपुर नगर, 28 सितम्बर 2025

भारी बरसात के बावजूद जशपुर नगर में रविवार को विजयदशमी पथ संचलन निर्धारित समय पर निकला। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत नगर की छह बस्तियों में अलग-अलग तिथियों पर संचलन आयोजित होना है। इसकी शुरुआत राजेंद्र नगर बस्ती से हुई।

मुख्य अतिथि नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री मुकेश जैन जी रहे। उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक के रूप में आजीवन संघ के लिए कार्य करता रहूंगा।

मुख्य वक्ता श्री योगेश वापट जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने प्रारंभ से ही हिंदुओं को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य किया है। आज संघ केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के 60 देशों में भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष पर संघ ने समाज व्यवस्था परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया है। इनमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व-जागरण एवं नागरिक कर्तव्य को प्रमुख रूप से लिया गया है।

योगेश जी ने कहा कि संघ का कार्य अब सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी रूप धारण कर चुका है। समाज का विश्वास,सहयोग और स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular