HomeUncategorizedभाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जुदेव की मौजूदगी में पंडरापाठ मे...

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जुदेव की मौजूदगी में पंडरापाठ मे मना होली मिलन समारोह, बाइक रैली से हुआ भव्य स्वागत

जशपुर/पंडरापाठ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जुदेव आज ग्राम पंचायत पंडरापाठ में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात क्षेत्र में उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहोरा के अटल चौक से लेकर पंचायत भवन तक एक विशाल बाइक रैली निकाली, जिसके माध्यम से विजय जुदेव का भव्य और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।रंग पंचमी के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय आदित्य सिंह जुदेव ने उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने पंचायत भवन में आयोजित समारोह में सभी को रंग-गुलाल लगाकर इस पर्व की बधाई दी।

इस दौरान यादव समाज की सत्संग मंडली द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक एवं भजन कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें जुदेव ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और समाज के लोगों के साथ समय बिताया।आज का दिन विशेष रूप से भावुक भी रहा क्योंकि आज जशपुर रियासत के राज और ‘हिंदू कुल घर वापसी’ के महानायक स्व. दिलीप सिंह जुदेव जी की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और “दिलीप जुदेव अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विजय आदित्य सिंह जुदेव ने अपने दादा जी की प्रसिद्ध पंक्तियों “हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के, इस क्षेत्र को रखना मेरे दोस्त संभाल के” को याद करते हुए जनता को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महामंत्री राजा सोनी, पंडरापाठ मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, यादव समाज के जिला अध्यक्ष जुगनू यादव, ग्राम पंचायत पंडरापाठ के सचिव गणेश यादव और सरपंच शंकर कोरवा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular